#सीतापुर:पुलिस का शिकंजा, अलग-अलग थानों से तीन वांछित व वारंटी दबोचे.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जनपद में गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में महौली, कमलापुर और रामपुर मथुरा पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए तीन वांछित व वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

कार्रवाई के तहत थाना महौली पुलिस ने बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त कमलेश भार्गव उर्फ डाक्टर निवासी भेलावां खुर्द को दबोचा। वहीं, थाना कमलापुर पुलिस ने वर्ष 2009 के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी बांकेलाल निवासी मनिकापुर को धर दबोचा।

तीसरी कार्रवाई में थाना रामपुर मथुरा पुलिस टीम ने बीएनएस की धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त ओमजी पाण्डेय निवासी हरदत्तपुरवा को गिरफ्तार किया। 

एसपी ने कहा कि अपराधियों पर नकेल कसने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ