#सीतापुर:मिश्रिख में ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता कार्यक्रम, योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी.

अधिकारियों ने ग्रामीणों को ऋण एवं अनुदान की प्रक्रिया से कराया अवगत.

मिश्रिख,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):तहसील परिसर मिश्रिख में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय द्वारा विपणन विकास सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव ने उपस्थित लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

शिविर में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम , मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत मिलने वाले ऋण व अनुदान की प्रक्रिया विस्तार से समझाई।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुनीन्द्र अवस्थी, उपजिलाधिकारी दीपक कुमार गुप्ता, बीडीओ मछरेहटा, ग्राम प्रशासक सुमन मौर्या, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जगदीश सहित विभागीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ