#सीतापुर:गैंगस्टर एक्ट का वांछित शातिर गिरफ्तार, होगी अवैध संपत्ति की जब्ती.

रामपुर कला,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान में रामपुरकलां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे शातिर अपराधी मोहम्मद समीर पुत्र अजमत अली निवासी मझिगंवा कलां को टेढ़वा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह व सीओ सिधौली विशाल गुप्ता के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लल्ला गोस्वामी, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह और हमराहियों की टीम ने यह कार्रवाई की। पकड़ा गया अभियुक्त गिरोह बनाकर चोरी, नकबजनी और मारपीट की वारदातों को अंजाम देता था। उस पर रामपुरकलां व बिसवां थाने में भारतीय न्याय संहिता के तहत चार संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त द्वारा अपराध से अर्जित की गई अवैध संपत्ति को चिह्नित किया जा रहा है, जिसे जल्द ही कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ