सीतापुर(उत्तर प्रदेश):कोतवाली नगर पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर बैंक खाते और एटीएम हासिल कर वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर एएसपी आलोक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार शाम गंगाधर मिश्र कॉलोनी मोड़ से तीनों को दबोचा।
सीओ सिटी कपूर कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान आयुष यादव निवासी खैराबाद, शौर्य कन्नौजिया निवासी सदर बाजारऔर आयुष यादव निवासी रोटी गोदाम, कोतवाली नगर के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी महिंद्रा थार गाड़ी पर उत्तर प्रदेश विधानसभा का फर्जी विधायक पास लगाकर लोगों पर रौब जमाते थे और नौकरी का लालच देकर उनके खाते व पासबुक लेकर ठगी करते थे। पुलिस ने इनके पास से एक महिंद्रा थार, फर्जी पास और तीन मोबाइल बरामद कर बीएनएस की धाराओं में विधिक कार्रवाई की है।


0 टिप्पणियाँ