#सीतापुर:हाजीपुर सर्वोदय विद्यालय: एसडीएम व एसीएमओ की संयुक्त जांच में बेबुनियाद निकले उत्पीड़न के आरोप.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय राजकीय आश्रम पद्धति हाजीपुर में छात्र के साथ कथित दुर्व्यवहार और धमकी दिए जाने का मामला प्रशासनिक जांच में पूरी तरह बेबुनियाद व भ्रामक पाया गया है।

सोशल मीडिया पर शिकायत प्रसारित होने के बाद उपजिलाधिकारी महमूदाबाद एवं एसीएमओ डॉ. एम. एल. गंगवार ने विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रधानाचार्य, वार्डन, शिक्षकों और साथी छात्रों के बयान दर्ज किए। बयानों में घटना की पुष्टि नहीं हुई और इसे छात्रों का आपसी मनमुटाव बताया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिसवां में कराए गए मेडिकल परीक्षण में छात्र के शरीर पर किसी भी बाहरी अथवा आंतरिक चोट के निशान नहीं मिले। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित छात्र बिना अनुमति दूसरे कक्षों में जाता था, जिसकी पूर्व में अभिभावक से शिकायत भी की गई थी। मौके पर कोई स्वतंत्र साक्ष्य न मिलने पर प्रशासन ने आरोपों को निराधार करार दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ