#सीतापुर:​ अनियंत्रित होकर खेत में पलटी यात्री बस, टला बड़ा हादसा.

 रेउसा,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): रेउसा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार सुबह एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। बस तंबौर से यात्रियों को लेकर लखनऊ की ओर जा रही थी। यह हादसा सुबह करीब आठ बजे सोनावा गांव के समीप हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनावा-सुकेठा-सांडा मार्ग पर गड्ढों के कारण चालक का नियंत्रण हट गया, जिससे बस खेत में जा पलटी। दुर्घटना में चार यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रवाना कर दिया गया। अन्य सभी यात्री सुरक्षित रहे।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बस से बाहर निकालने में सहयोग किया। ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग की स्थिति खराब होने के कारण वाहनों के आवागमन में असुविधा होती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराने का आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ