#सीतापुर:गैंगस्टर और पॉक्सो एक्ट में वांछित शातिर दबोचा, कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश एवं एएसपी (उत्तरी) आलोक सिंह व सीओ सिटी कपूर कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पाण्डेय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सूरज पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम लोधपुरवा/अनोगी, थाना संदना को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली नगर में गैंगस्टर एक्ट मु0अ0सं0 239/26 के तहत मुकदमा दर्ज था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। उसके विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, चोरी, गृहभेदन व मारपीट से संबंधित 5 संगीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ