#सीतापुर:रसोइयों को सरकार की बड़ी सौगात: मानदेय बढ़कर हुआ ₹3000, मिलेगा ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज.

  ड्रेस भत्ता दोगुना, आकस्मिक दुर्घटना पर ₹2 लाख की सुरक्षा सहायता भी मंजूर; सीतापुर कलेक्ट्रेट में हुआ लाइव प्रसारण.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के लिए रविवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। मुख्यमंत्री ने लखनऊ से 'रसोइया कैशलेस चिकित्सा योजना' का विधिवत शुभारंभ करते हुए मानदेय, ड्रेस भत्ते में वृद्धि और स्वास्थ्य बीमा की सौगात दी। राजधानी में आयोजित इस मुख्य समारोह का कलेक्ट्रेट सभागार सीतापुर में सजीव प्रसारण दिखाया गया, जहाँ जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रसोइयों को परिधान किट और कैशलेस कार्ड वितरित किए गए।


मानदेय में ₹1000 की वृद्धि, ड्रेस भत्ता हुआ दोगुना मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार अब रसोइयों को ₹2000 की जगह ₹3000 मासिक मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही उनके कार्यस्थल परिधान के लिए निर्धारित ₹500 की धनराशि में ₹500 की बढ़ोतरी करते हुए इसे ₹1000 कर दिया गया है, जिससे रसोइयों को कार्य के दौरान सुविधा मिल सके।

₹5 लाख का कैशलेस कार्ड और ₹2 लाख का दुर्घटना बीमा रसोइयों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ₹5,00,000 तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त किसी भी अप्रत्याशित दुर्घटना की स्थिति में रसोइयों को ₹2,00,000 की आर्थिक सहायता का सुरक्षा कवच भी प्रदान किया जाएगा।

कलेक्ट्रेट सभागार में बंटे किट व मानदेय के चेक सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री (कारागार) सुरेश राही, राज्य मंत्री (नगर विकास) राकेश राठौर 'गुरुजी', भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, शिक्षक एमएलसी प्रतिनिधि पंकज पांडे, जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर., सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी और बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लाइव प्रसारण के बाद 5 रसोइयों को परिधान किट साड़ी, एप्रन, ग्लव्स, हेड कवर, बढ़े मानदेय का प्रतीकात्मक चेक व कैशलेस कार्ड सौंपे गए। कार्यक्रम के अंत में बीएसए ने आभार ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ