#सीतापुर:मिश्रिख में बस और ई-रिक्शा की टक्कर, पांच लोग घायल.

मिश्रिख,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नैमिषारण्य-मिश्रिख मार्ग पर रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक बस और ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए, जबकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीलीभीत से आए श्रद्धालु बस द्वारा नैमिषारण्य से गोला गोकर्णनाथ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ई-रिक्शा से बस की टक्कर हो गई। हादसे में घायल हुए रामबाग निवासी आशा,शालू और चालक अजय निवासी चंदूपुर सहित पांचों लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ