सीतापुर(उत्तर प्रदेश): बारावफात पर्व के मद्देनजर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने जिले के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जुलूस मार्गों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। संबंधित विभागों को साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल तथा सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रशासन द्वारा पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल को सतर्क रहने तथा सोशल मीडिया व असामाजिक गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।


0 टिप्पणियाँ