#सीतापुर:सीतापुर पुलिस का कड़ा प्रहार: चार थाना क्षेत्रों से 7 वांछित व वारंटी गिरफ्तार.

सीतापुर (उत्तर प्रदेश): जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर विभिन्न थानों की टीमों ने न्यायालय से जारी वारंट व संगीन धाराओं में वांछित चल रहे 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान रामकोट पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित हिमांशू, संतराम और अपसरा देवी को लोधौरा गांव से गिरफ्तार किया। वहीं महमूदाबाद पुलिस ने बीएनएस के मुकदमे में वांछित अंकित चौहान व मो. कलीम को दबोचा। इसके अलावा महोली पुलिस ने वांछित खुशीराम को और संदना पुलिस ने एक पुराने मामले में न्यायालय से वांछित वारंटी सुनील पासी को पकड़ा।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ