खैराबाद,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):उप संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एआरटीओ सर्वेश चतुर्वेदी ने विधिवत ध्वजारोहण कर किया। ध्वजारोहण के बाद सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।
समारोह को संबोधित करते हुए एआरटीओ ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली आजादी अनमोल है। प्रत्येक नागरिक को देश की उन्नति के लिए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। वहीं यात्री कर अधिकारी एमए आब्दीन, मोटर वाहन निरीक्षक संजय कुमार और अंशुमान सिंह तोमर ने आजादी के संघर्ष और अमर शहीदों के बलिदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रधान सहायक अनिल सागर, संदीप कुमार, रोहित यादव, मयंक सिंह,रवि प्रकाश, सुनील कुमार, सतीश कुमार, विकास अग्रवाल समेत परिवहन विभाग के कर्मचारी और कई वाहन स्वामी मौजूद रहे। अंत में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।


0 टिप्पणियाँ