#सीतापुर:विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: सीतापुर में निकला भावपूर्ण कैंडल मार्च, एकता व सद्भाव का लिया संकल्प.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जनपद में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर देश विभाजन की त्रासदी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले असंख्य लोगों की पावन स्मृति में कलेक्ट्रेट परिसर से आंख अस्पताल रोड तक एक भावपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया।

कैंडल मार्च में प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी तथा मुख्य विकास अधिकारी  दीक्षा जोशी प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस दौरान सभी ने परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि यह दिन इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय को याद कर देश की संप्रभुता व शांति को अक्षुण्ण रखने का संदेश देता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ