#सीतापुर: पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वापस मिला खोया हुआ मोबाइल, पीड़ित ने जताया आभार.

मछरेहटा,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): थाना मछरेहटा पुलिस ने सर्विलांस और सी.ई.आई.आर. पोर्टल की मदद से खोया हुआ एंड्रॉइड मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी के बाद फोन को उसके वास्तविक स्वामी के सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर खुशी लौट आई।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन, एएसपी (दक्षिणी) दुर्गेश सिंह व सीओ मिश्रिख बृजेश कुमार के पर्यवेक्षण में गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मोबाइल गुमशुदगी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मछरेहटा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से लोकेशन ट्रेस की और एंड्रॉइड फोन रिकवर कर लिया।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा और आरक्षी सतेंद्रु चौधरी शामिल रहे। फोन प्राप्त करने के बाद पीड़ित ने सीतापुर पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ