#सीतापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किशोरी को खुदकुशी के लिए उकसाने वाला नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल.

सीतापुर(संवाददाता): थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन व सीओ सदर नेहा त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

बीती 14 अगस्त को 16 वर्षीय नाबालिग का शव गांव के समीप कब्रिस्तान में पेड़ से लटकता मिला था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की बढ़ोतरी की गई।

कोतवाली देहात पुलिस ने सटीक सूचना पर अभियुक्त मोहम्मद इलियास पुत्र अफसर अली, निवासी शंकरपुर मजरा सहरोई कालिकाबक्स को गोरा अर्जुनपुर रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने मृतका के साथ बातचीत व संबंध होने तथा बाद में दूरी बनाने की बात कबूल की। पुलिस ने विधिक औपचारिकताएं पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ