#सीतापुर:खैराबाद एआरटीओ में 34 सीज वाहनों की हुई नीलामी, शासन को मिला 8 लाख से अधिक का राजस्व.

खैराबाद,सीतापुर (उत्तर प्रदेश): खैराबाद स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में सोमवार को विभिन्न थानों में लंबे समय से निरुद्ध एवं सीज 34 वाहनों की नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। उप परिवहन आयुक्त लखनऊ परिक्षेत्र राधेश्याम की अध्यक्षता में आयोजित इस नीलामी के जरिए शासन को आठ लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।

एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि प्रक्रिया में 61 अधिकृत स्क्रैप कारोबारियों ने 50 हजार रुपये की टोकन मनी जमा कर प्रतिभाग किया। खरीदारों के बीच वाहनों के लिए जोरदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें एक ट्रक की सर्वाधिक बोली ₹2.31 लाख लगाई गई।


अधिकारियों के अनुसार, इस कदम से जहां थानों और कार्यालय परिसरों में लंबे समय से खड़े लावारिस वाहनों के कारण उत्पन्न अव्यवस्था दूर होगी, वहीं राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। सफल बोलीदाताओं के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर शेष धनराशि जमा करना अनिवार्य होगा; ऐसा न करने पर टोकन मनी जब्त कर ली जाएगी। पारदर्शी व्यवस्था के तहत लंबित वाहनों के निस्तारण की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ