#सीतापुर:सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब.

सीतापुर(संवाददाता): सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के दुर्लभ संयोग पर जिलेभर के शिवालय 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से हो रही बूंदाबांदी भी भक्तों के उत्साह को डिगा नहीं सकी और तड़के से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। नाग पंचमी के पावन अवसर पर नाग देवता को दूध अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस विशेष संयोग के चलते भक्तों ने भोलेनाथ को चने का विशेष भोग भी अर्पित किया।

शहर के प्रमुख श्यामनाथ मंदिर और जंगलीनाथ मंदिर में देर रात से ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। वहीं बिसवां के प्रसिद्ध पत्थर शिवाला, नैमिषारण्य के देवदेवेश्वर धाम और रुद्रावर्त संगम पर भी हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर दर्शन-पूजन जारी है उल्लास का माहौल बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ