सीतापुर,(उत्तर प्रदेश):जिला चिकित्सालय सीतापुर में भर्ती रहिमाबाद थाना खैराबाद निवासी मुस्ताक पुत्र मुख्तार की मौत के मामले में सोशल मीडिया पर वायरल आरोपों की जांच पूरी हो गई है। गठित समिति की स्थलीय व अभिलेखीय पड़ताल में गलत इंजेक्शन लगाने और धन उगाही के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद पाए गए हैं।
जांच रिपोर्ट के अनुसार, बीते 06 अगस्त को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मुस्ताक को सुबह लगभग 05:20 बजे सीएचसी खैराबाद से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ ने त्वरित प्राथमिक उपचार देकर मरीज की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी थी।चिकित्सकों के बयान, उपचार अभिलेख, ईसीजी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के परीक्षण से स्पष्ट हुआ है कि मरीज की मृत्यु जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर के कारण हुए अत्यधिक रक्तस्राव से हुई थी। जांच में स्पष्ट किया गया कि मौत का कारण गलत इंजेक्शन नहीं था और न ही धन उगाही के आरोपों का कोई ठोस साक्ष्य मिला है।

0 टिप्पणियाँ