#सीतापुर:सीतापुर पुलिस ने विभिन्न थानों से 16 वारंटी और वांछित अभियुक्तों को दबोचा.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में वांछित तथा वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत संबंधित क्षेत्राधिकारियों के निकट पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने अलग-अलग मुकदमों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

कार्रवाई के क्रम में थाना खैराबाद पुलिस ने चार अभियुक्तों कल्लू, हरिश्चंद्र, निर्मल और जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं थाना बिसवां पुलिस ने बीएनएस तथा आईटी एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित दानिश, सुहैल और मोहम्मद तुफैल को दबोचने में सफलता पाई।

इसके अलावा थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने तीन अभियुक्तों जलालुद्दीन, सोनू अवस्थी और विनोद पासी को गिरफ्तार किया। थाना पिसावां पुलिस ने दो वारंटियों जय सिंह और सुंदर को पकड़ा, जबकि थाना तालगांव पुलिस ने दो अभियुक्तों पाउ और राजेश को दबोचा। इसके साथ ही थाना सिधौली पुलिस द्वारा विनोद तथा थाना मिश्रिख पुलिस द्वारा अप्पू उर्फ भगवानदीन की गिरफ्तारी की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंट का पालन न करने वाले और विभिन्न अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ