#सीतापुर: भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के सभी स्कूल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश.

 सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जनपद में हो रही भारी बारिश और अतिवृष्टि के मद्देनजर जिला प्रशासन ने छात्रहित में अहम निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने 17 अगस्त को नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।


बीएसए द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, यह अवकाश जनपद के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी विद्यालयों पर समान रूप से प्रभावी होगा। इसके दायरे में सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य सभी बोर्डों से संचालित स्कूल शामिल रहेंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खराब मौसम के बीच बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है। बीएसए ने सभी विद्यालय प्रबंधकों व प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ