#सीतापुर:सीतापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग थानों से नौ वारंटी गिरफ्तार.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में गंभीर अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीतापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने न्यायालय में लंबित मामलों से संबंधित नौ वांछित और वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया।अभियान के दौरान रामपुर कलां थाना पुलिस ने चार वारंटियों रज्जा, दिनेश यादव, छत्रपाल और हरिनाम वर्मा को दबोचा। वहीं मानपुर पुलिस ने दो वारंटियों संतोष यादव और नरेश यादव को गिरफ्तार किया।इसके अलावा रामकोट पुलिस ने वारंटी पप्पू, महमूदाबाद पुलिस ने कमलेश तथा रामपुर मथुरा पुलिस ने वांछित चल रहे सुनील को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ