महमूदाबाद,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महमूदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान पैतेपुर रोड स्थित केदारपुर तिराहे के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण व उपनिरीक्षक संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिलासपुर कला निवासी विशाल उर्फ विकास उर्फ छोटू पुत्र पुत्तीलाल को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में कांस्टेबल हरिशंकर, अंकित गोस्वामी, मिथुन व अनुभव मिश्रा शामिल रहे। अभियुक्त के पास से हीरो एचएफ डीलक्स बाइक UP 34 W 4071बरामद हुई, जो पूर्व में रामलीला स्कूल पैतेपुर के पास से चोरी हुई थी। थाना महमूदाबाद में अभियुक्त के विरुद्ध बीएनएस की धारा 303(2) व 317(2) के तहत मुकदमा सं0 308/2026 पंजीकृत कर उसे न्यायालय भेजा जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ