मुख्यमंत्री के गोरखपुर सम्मेलन का विकास भवन में हुआ सजीव प्रसारण, राज्यमंत्री राकेश राठौर 'गुरू' रहे मुख्य अतिथि.
सीतापुर (उत्तर प्रदेश): प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के लिए मंगलवार का दिन बड़ी सौगातों भरा रहा। गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित पीआरडी जवानों के राज्यस्तरीय सम्मेलन का सजीव प्रसारण सीतापुर के विकास भवन सभागार में देखा गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीआरडी स्वयंसेवकों का दैनिक ड्यूटी भत्ता 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन करने की घोषणा की। इसके साथ ही जवानों को 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देने और लखनऊ के सरोजनीनगर में बनने वाली आधुनिक बैरक का शिलान्यास भी किया गया।
विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर 'गुरू' ने कहा कि सरकार जवानों के कल्याण और मान-सम्मान के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी के साथ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्याम जी यादव, आशीष पाण्डेय, मो. रउफ, प्रशान्त वर्मा, अनमोल सिंह, शबाना खातून, नम्रता श्रीवास्तव, सुरभि श्री ओझा एवं बड़ी संख्या में पीआरडी स्वयंसेवक उपस्थित रहे। इन घोषणाओं से जवानों में भारी उत्साह देखा गया।


0 टिप्पणियाँ