सीतापुर(उत्तर प्रदेश): थाना तालगांव पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो बैटरियां और एक चार्जर बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पूछताछ में अभियुक्तों अंबुज उर्फ विशनू और पंकज निवासी सलेमपुर ने स्वीकार किया कि उन्होंने 5 अगस्त की रात मोहम्मदीपुर नहर के पास एक ई-रिक्शा चालक को बातों में उलझाकर शराब पिलाई और मौका पाकर उसकी दो बैटरियां व चार्जर चोरी कर झाड़ियों में छिपा दिए थे। मोहम्मदीपुर पुलिया से सलेमपुर मार्ग के पास से पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर दो बैटरियां और एक चार्जर बरामद किया गया है। मामले में धारा बढ़ोत्तरी कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

0 टिप्पणियाँ