सीतापुर (उत्तर प्रदेश): कोतवाली देहात क्षेत्र में बीते 14 अगस्त को कब्रिस्तान के पेड़ से एक किशोरी का शव लटकता मिलने के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी नॉर्थ ने बताया कि घटना का संज्ञान लेते हुए शव का डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के जरिए पोस्टमार्टम कराया गया।
पीएम रिपोर्ट के अनुसार मौत का कारण हैंगिंग आया है और शव करीब तीन दिन पुराना पाया गया। पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत कर नामजद तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कचनार चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक के विरुद्ध भी जांच प्रचलित करते हुए आवश्यक विभागीय कार्रवाई प्रचलित है।

0 टिप्पणियाँ