#सीतापुर: भव्य कांवड़ यात्रा व विशाल भंडारे को लेकर डीएम-एसपी ने परखीं व्यवस्थाएं, दिए कड़े निर्देश.

लहरपुर सीतापुर(उत्तर प्रदेश): शिव शक्ति सनातन सेवा समिति के तत्वावधान में श्री त्यागी बाबा के संरक्षण में आयोजित होने वाली भव्य कांवड़ यात्रा और विशाल भंडारे की तैयारियों को लेकर खेमकरन इंटर कॉलेज में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से की।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्गों, विश्राम स्थलों और भंडारा परिसरों में चिकित्सा टीमों, एंबुलेंस व आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा जल भराव स्थलों पर बैरिकेडिंग, संकेतक, प्रकाश, साफ-सफाई और पार्किंग के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया और कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिया। बैठक में एसडीएम लहरपुर धामनी एम. दास सहित आयोजन समिति के सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ