सीतापुर(उत्तर प्रदेश): सकरन थाना क्षेत्र निवासी युवक और युवती के बीच सोमवार शाम विवाद के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। युवती ने गांव के ही युवक पर मारपीट करने और जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है। वहीं, घटना के कुछ देर बाद युवक ने भी कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ में कार्यरत युवती सोमवार को बस से गांव लौट रही थी। उसी बस में गांव का युवक भी मौजूद था। महाराजनगर नहर पुल के पास उतरने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पुलिस के मुताबिक दोनों पूर्व परिचित हैं। युवती की तहरीर और वास्तविक कारणों के आधार पर मामले की विधिक जांच की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ