#सीतापुर: अटल व बच्चा बाबू को काव्यांजलि, संस्कार भारती ने गोष्ठी कर किया याद.

सीतापुर (जागरण संवाददाता): संस्कार भारती जिला समिति के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और टम्बरेश्वर प्रसाद उर्फ 'बच्चा बाबू' की पावन पुण्यतिथि पर लोहारबाग स्थित प्रिंटिंग पॉइंट प्रांगण में भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मनोज दीक्षित की सरस्वती वंदना से हुआ। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शिव प्रताप जायसवाल ने दोनों विभूतियों के कृतित्व को नमन किया। प्रांतीय टोली सदस्य इंजी. अम्बरीष श्रीवास्तव 'अम्बर' ने अपनी पंक्तियों के जरिए श्रद्धांजलि देते हुए कहा— "सदा ही संलग्न रहे पर उपकार में ही, उनके सुकर्मों का तो वृहद विस्तार था। याद सदा ही रहेंगे अटल व बच्चा बाबू..."।

मुख्य अतिथि रामेश्वर प्रसाद 'गप्पू' ने दोनों विभूतियों के जीवन-दर्शन पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में जिला महामंत्री अशोक मिश्रा, डॉ. दीक्षित और नाट्य विधा मंत्री राजेश श्रीवास्तव ने भी काव्य पाठ कर नमन किया। संचालन संरक्षक तुषार मिश्र ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ