#सीतापुर:डीएम ने तरीनपुर व विजयलक्ष्मी नगर के बैनामों का किया सत्यापन, दिए सख्त निर्देश.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): तहसील सदर क्षेत्र में बड़े भूमि और संपत्ति विलेखों की पारदर्शिता जांचने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार को जिलाधिकारी ने उप निबंधक सीतापुर सदर के साथ मिलकर बड़े विलेखों की सघन जांच की।

निरीक्षण के दौरान तरीनपुर क्षेत्र के विलेख संख्या 7765/2026 तथा विजयलक्ष्मी नगर के विलेख संख्या 7529/2026 की पत्रावलियों और राजस्व अभिलेखों का बारीकी से सत्यापन किया गया। डीएम ने सर्किल रेट, स्टांप शुल्क के भुगतान और नियमों के अनुपालन की स्थिति परखी।

जांच के उपरांत जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निबंधन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर राजस्व की क्षति या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने उप निबंधक को सभी बड़े विलेखों की नियमित भौतिक जांच सुनिश्चित करने और पारदर्शी कार्यशैली अपनाने के कड़े निर्देश जारी किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ