#सीतापुर: मुख्य विकास अधिकारी ने किया गौशाला निगरानी नियंत्रण कक्ष और विकास भवन का मुआयना, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश.

सीतापुर (उत्तर प्रदेश): मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी ने विकास भवन परिसर एवं गौशालाओं की निगरानी के लिए संचालित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम से की जा रही गौशालाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग व्यवस्था का जायजा लिया और दर्ज शिकायतों व सूचनाओं की समीक्षा की।

सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले की सभी गौशालाओं में गोवंश के लिए पर्याप्त हरा चारा, स्वच्छ पेयजल, छाया और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। गौ संरक्षण से जुड़ी किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए।

इसके उपरांत सीडीओ ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति, पत्रावलियों के रख-रखाव और स्वच्छता व्यवस्था को परखा। उन्होंने जनसमस्याओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही किसी भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ