#सीतापुर:छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर, सशक्त नारी से ही बनेगा सुरक्षित समाज.

बिसवां,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): कृष्णा देवी म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कॉलेज में इनर व्हील क्लब बिसवां एवं आईडब्ल्यूसी उड़ान के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें विषम परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक व आत्मनिर्भर बनाना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यावहारिक आत्मरक्षा तकनीकों का सघन अभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने कहा कि सुरक्षा केवल शारीरिक बल से नहीं, बल्कि मानसिक सतर्कता, साहस और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता से संभव है। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न सुरक्षा पैंतरों को सीखा और पूर्वाभ्यास किया। कॉलेज की प्रधानाचार्या ने इस पहल की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग दिया।

इस मौके पर आईडब्ल्यूसी बिसवां की अध्यक्षा सुनीता अग्रवाल, सचिव निधि सिंघल, कॉर्डिनेटर रेनू मेहरोत्रा, मीरा सिंघल, कुसुम कपूर, एकता गुप्ता, पल्लवी जलोटा, तुलसी गुप्ता तथा उड़ान क्लब की अध्यक्षा शालिनी गुप्ता, सचिव आरती मौर्या, सीमा रस्तोगी, मीनू, नमृता गुप्ता और सीमा शुक्ला सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ