बिसवां सीतापुर(उत्तर प्रदेश): श्रावण मास के अंतिम सोमवार के मद्देनजर श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुविधा व सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में देर रात डीएम डॉ राजागणपति आर. और एसपी अंकुर अग्रवाल ने तहसील बिसवां स्थित प्रसिद्ध 'पत्थर शिवाला मंदिर' तथा 'चहलारी घाट' का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की नब्ज टटोली।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर गोताखोरों की तैनाती, सुरक्षा घेरा, बैरिकेडिंग, समुचित प्रकाश और मंदिर परिसर में पुलिस बल के पुख्ता बंदोबस्त का जायजा लिया। डीएम ने मातहतों को कड़े निर्देश दिए कि भीड़ प्रबंधन इस प्रकार हो जिससे श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित दर्शन मिलें और कहीं भी अव्यवस्था न फैले।
उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिर व घाट मार्गों पर शाम तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा और चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जाएगी।


0 टिप्पणियाँ