#सीतापुर:विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, प्रदर्शनी के जरिए याद किया गया 1947 का दर्द और संघर्ष.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): स्थानीय विकास भवन सभागार में शुक्रवार को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में वर्ष 1947 के देश विभाजन की त्रासदी, विस्थापन, संघर्ष और बलिदान की ऐतिहासिक घटनाओं को दुर्लभ चित्रों एवं लघु फिल्म के माध्यम से दर्शाया गया।


नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ और कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान एमएलसी पवन सिंह चौहान, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी तथा मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को जनहितैषी योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय मुईजुद्दीनपुर बिसवां के सहायक अध्यापक रामेंद्र कुमार वर्मा को उनके उत्कृष्ट स्टॉल के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ