कौवाखेड़ा व नियामतपुर में हुआ जोरदार स्वागत, देबियापुर कैंप का लाभ उठाने का आह्वान
बिसवां,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): शरद चौधरी फाउंडेशन के माध्यम से ग्रामीण अंचल में शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा के कार्यों में जुटे समाजसेवी अरिंजय चौधरी का सकरन क्षेत्र के कौवाखेड़ा और नियामतपुर गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
भ्रमण के दौरान अरिंजय चौधरी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को समीपवर्ती ग्राम देबियापुर में आयोजित होने वाले विशेष सहायता कैंप की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कैंप के जरिए ग्रामीणों के आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाने, चिकित्सकीय जांच, निर्धन परिवारों को आर्थिक मदद और युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। चौपाल के दौरान महिलाओं ने भी अपनी कठिनाइयों से उन्हें अवगत कराया।
इस अवसर पर रामू रस्तोगी, मनजीत गुप्ता, अंकित वर्मा, बृजलाल भार्गव, श्यामलाल भार्गव, उमेश वर्मा, दान बहादुर वर्मा, नीरज श्रीवास्तव, राधाकृष्ण दीक्षित और हरेराम गुप्ता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ