महमूदाबाद,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदहाबाद में मंगलवार देर रात मरीज लेकर आए दो युवकों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। ऑन-ड्यूटी महिला कर्मचारियों का आरोप है कि प्रसव कक्ष में प्रवेश से रोकने पर युवकों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की।
मिली जानकारी के अनुसार, सदरपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर निवासी राजकुमार और रामू रात करीब 10 बजे एक मरीज को लेकर सीएचसी पहुंचे थे। वे प्रसव कक्ष के अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे, जिस पर ऑन-ड्यूटी स्वीपर खुशबू ने उन्हें रोक दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो मारपीट में बदल गई। बीच-बचाव करने पहुंचीं स्टाफ नर्स प्रीति सिंह ने भी अपने साथ अभद्रता व हाथापाई का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में पीड़ित स्टाफ नर्स ने महमूदहाबाद कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ