#सीतापुर:एसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, चार थानों की पुलिस ने 13 अभियुक्तों को दबोचा.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 वांछित व वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

अभियान के तहत थाना सिधौली पुलिस ने विभिन्न वादों से संबंधित 8 वारंटियों अजमल, इमरान, रामू, नन्हकू, रमेश, लवकुश, विनोद व संतोष को दबोचा। हरगांव पुलिस ने 2 वारंटी रामजीवन व सरोज कुमार तथा इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने वारंटी रामआसरे को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

वहीं, थाना बिसवां पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व बीएनएस की धाराओं में वांछित 2 अभियुक्तों अभय प्रताप उर्फ अनुज व लालू सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अपराधियों व फरार वारंटियों के विरुद्ध यह विशेष अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ