सीतापुर(संवाददाता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सीतापुर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत रोशनी से जगमगा उठा। गुरुवार शाम करीब आठ बजे आयोजित 'आशीर्वाद का दीप' कार्यक्रम में जनपद की ग्राम पंचायतों, विकास खंडों और नगर निकायों में सामूहिक रूप से 14 लाख दीप प्रज्वलित किए गए।
जिले का मुख्य आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में संपन्न हुआ, जहां 51 हजार दीपों और करीब 30 हजार मोमबत्तियों से मनमोहक आकृतियां उकेरी गईं। कार्यक्रम के उपरांत प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के 160 लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गईं।
समारोह में पहुंचे कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि यह दीप सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का प्रतीक हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला व विधायकों ने आयोजन को सामाजिक समरसता की मिसाल बताया। कार्यक्रम में डीएम डॉ. राजागणपति आर, सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी और एसपी अंकुर अग्रवाल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल अधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


1 टिप्पणियाँ