#सीतापुर के गांवों में डिजिटल क्रांति: 225 डिजिटल लाइब्रेरी से संवर रहा ग्रामीण युवाओं का भविष्य.

सीतापुर (उत्तर प्रदेश): जनपद के ग्रामीण अंचल में शिक्षा की मुख्यधारा को मजबूत करने के लिए शासन स्तर से आधुनिक पहल की गई है। जिले की ग्राम पंचायतों में ज्ञान की नई रोशनी फैलाने के उद्देश्य से कुल 225 डिजिटल लाइब्रेरी स्वीकृत की गई हैं, जिनका संचालन अब धरातल पर तेजी से शुरू हो चुका है।

मुख्य विकास अधिकारी  डॉ. दीक्षा जोशी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण बच्चों और युवाओं को आधुनिक शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल साक्षरता के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। विकासखंड एलिया की ग्राम पंचायत कचनार में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी इसकी एक सफल मिसाल बनकर उभरी है, जहां छात्र-छात्राएं आधुनिक उपकरणों और ई-संसाधनों की मदद से पढ़ाई कर रहे हैं।

प्रशासन का मानना है कि डिजिटल शिक्षा से लैस होकर ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर बनेंगी, जिससे 'सशक्त ग्राम पंचायत सशक्त सीतापुर' का संकल्प साकार होगा। गांवों में ही तकनीकी सुविधाएं मिलने से छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ