सीतापुर(उत्तर प्रदेश):बेसिक शिक्षा विभाग में नवाचार और समावेशी शिक्षा की अलख जगाने वाले विकासखंड एलिया के प्राथमिक विद्यालय एड़बेनिया ग्रांट के प्रधानाध्यापक अतुल शर्मा का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए हुआ है। शासन द्वारा जारी 61 जिलों की सूची में सीतापुर से उनका नाम शामिल है। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजेंगे।
अतुल शर्मा ने अपने विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर एक मॉडल स्कूल का रूप दिया है। विद्यालय परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और ओपन जिम जैसी सुविधाएं स्थापित की गई हैं। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा और खेलों से जोड़कर नई पहचान दिलाई। विद्यालय की दिव्यांग छात्राओं ने एथलेटिक्स में पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। वहीं, छात्रा राधिका देवी का चयन अटल आवासीय विद्यालय में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से बेसिक शिक्षा विभाग और शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।

0 टिप्पणियाँ