#सीतापुर:भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा का सीतापुर और खीरी दौरा आज, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल.

लखनऊ/ सीतापुर/लखीमपुर खीरी(उत्तर प्रदेश):भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा 1 सितंबर को सीतापुर और लखीमपुर खीरी जिलों के सघन संगठनात्मक प्रवास पर रहेंगी। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, वह सुबह 9:30 बजे अपने लखनऊ आवास से प्रस्थान कर सड़क मार्ग से सीतापुर पहुंचेंगी।

सीतापुर प्रवास के दौरान वह सिधौली, कमलापुर, खैराबाद, महाराजा छीता पासी किला, लालबाग चौराहा, नैपालापुर, झरेखापुर और हरगांव में आयोजित विभिन्न पार्टी कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

इसके उपरांत, दोपहर बाद वह लखीमपुर खीरी जनपद में प्रवेश करेंगी। यहां ओयल, गुलरीपुरवा, जेटीसी कंपनी ओवरब्रिज, राजापुर चौराहा और सौजन्या चौराहा होते हुए वह वन्दन गार्डेन में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद शाम 4:45 बजे वह अपने मकसूदपुर आवास के लिए प्रस्थान करेंगी। दौरे के दृष्टिगत स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ