ऑपरेशन कनविक्शन: सीतापुर पुलिस की पैरवी से अभियुक्त को 20 वर्ष जेल.

सीतापुर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश में अपराधियों को त्वरित सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन कनविक्शन' के तहत सीतापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)/अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या 14 की अदालत ने नाबालिग से जुड़े गंभीर मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

मामला थाना मानपुर क्षेत्र का है, जहां वर्ष 2019 में दर्ज मु.अ.सं. 187/2019 के तहत पुलिस ने विवेचना पूरी की थी। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन, मानपुर के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह और न्यायालय पैरोकार आरक्षी विनीत कुमार की प्रभावी पैरवी के चलते अदालत ने आरोपी धीरज कुमार उर्फ सुत्तन पुत्र छोटेलाल, निवासी ग्राम डफरा मजरा उलरा को धारा 5M/06 पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी करार दिया। अर्थदंड न चुकाने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। पुलिस की इस सक्रियता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ