#सीतापुर: अवैध तमंचे व कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सिधौली ,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत सिधौली पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश व क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में सिधौली पुलिस टीम ने गुरुवार को एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मंगल यादव पुत्र स्वर्गीय सुरेश, मूल निवासी ग्राम सहौली थाना संदना, हाल मुकाम मोहल्ला गांधीनगर थाना सिधौली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

उपनिरीक्षक दयानंद झा, मुख्य आरक्षी जयप्रताप सिंह और रिक्रूट आरक्षी अनिल वर्मा की टीम ने उसे चेकिंग के दौरान पकड़ा। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ