सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जिले में सरकारी खाद्यान्न डायवर्जन के बड़े मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। सिंगल स्टेज परिवहन ठेकेदार फर्म मे० जय जंगली नाथ बाबा इण्टरप्राइजेज और मे० जय बाला जी कान्स्ट्रक्शन के प्रो० रवि मिश्रा, मंजू मिश्रा व उनके प्रतिनिधियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विकास खंड बेहटा व परसेण्डी में कोटेदारों को एमडीएम खाद्यान्न तथा सिधौली में एमडीएम व एनएफएसए खाद्यान्न के डायवर्जन की शिकायत पर जिला प्रशासन ने त्वरित जांच कराई। प्रशासन ने ठेकेदार से खाद्यान्न रिकवर कराकर उचित दर विक्रेताओं को उपलब्ध करा दिया है।
संबंधित ठेकेदारों व उनके प्रतिनिधियों के विरुद्ध थाना रामकोट व सिधौली में आवश्यक वस्तु अधिनियम 3/7और बीएनएस की धारा 316(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा, लापरवाही पर जिलाधिकारी ने 3 आपूर्ति निरीक्षकों व 2 विपणन निरीक्षकों के निलंबन की संस्तुति शासन को भेजी है।

0 टिप्पणियाँ