सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत रामपुर मथुरा पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे शातिर अपराधी मो. अहमद उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से रेउसा थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल यूपी 34 बीबी 5696 भी बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश व क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद कपूर कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुकेश वर्मा की अगुवाई वाली टीम ने चेकिंग के दौरान कठुआ घाट पुल के पास से अभियुक्त को दबोचा। पकड़ा गया आरोपी मो. अहमद, बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित मीरपुर बिलौली का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त थाना रामपुर मथुरा में दर्ज मुकदमे में वांछित था तथा रेउसा में हुई चोरी में भी प्रकाश में आया था। अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास है; उसके विरुद्ध बाराबंकी और सीतापुर के विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट सहित आठ संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
0 टिप्पणियाँ