#सीतापुर:नैपालापुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 20 बीघा सरकारी जमीन पर लगाया बोर्ड.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):में जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि के संरक्षण हेतु एक बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी राजगणपति आर. के निर्देशों के अनुपालन में, सदर तहसील के नैपालापुर गाँव में लंबे समय से खाली पड़ी करीब 20 बीघा आबादी की जमीन को प्रशासन ने चिन्हित किया। इस भूमि की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
सदर उपजिलाधिकारी डॉ. जनार्दन ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर भूमि का सत्यापन किया और सरकारी स्वामित्व का बोर्ड लगवा दिया,प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस भूमि का उपयोग जनहित से जुड़ी सरकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं के लिए किया जाएगा। साथ ही, जिले में अन्य खाली या अतिक्रमण वाली सरकारी जमीनों की भी लगातार जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ