# सीतापुर: सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने लगाई गुहार, 58 शिकायतों का मौके पर निस्तारण.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सोमवार को जनपद की सभी सात तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मिश्रिख तहसील में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई की। इस दौरान जिले भर की तहसीलों में कुल 504 शिकायतें आईं, जिनमें से 58 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपकर एक सप्ताह के भीतर समाधान के निर्देश दिए गए हैं। मिश्रिख तहसील में सुनीं जनसमस्याएं
मिश्रिख तहसील में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने की। इस मौके पर मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए।
'लाभार्थी योजनाओं में न हो देरी'
जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को कड़ी हिदायत दी कि लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को भी गंभीरता से लिया जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित हो। कोताही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
तहसीलवार शिकायतों का लेखा-जोखा
समाधान दिवस के दौरान जनपद की सातों तहसीलों में जनसुनवाई हुई, जिसका विवरण इस प्रकार है:
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मिश्रिख अभिनव कुमार, तहसीलदार समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ