सीतापुर(उत्तर प्रदेश):सिधौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध असलहे के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिधौली की टीम क्षेत्र में सघन जांच कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम अलादादपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध को रोका। तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से एक अदद 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान सत्येन्द्र यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव, निवासी कस्बा महोना, वार्ड नंबर 07, थाना इटौंजा, जनपद लखनऊ के रूप में हुई है।
पूछताछ के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिधौली में मु0अ0सं0 263/2026 धारा 25(1-B) आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक हरिशचंद्र यादव, कांस्टेबल फिरोज आलम, अजय सिंह और अभिषेक शाहू शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ