पिसावां ,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):पिसावां थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान हुसैनपुर निवासी 25 वर्षीय धीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
धीरेंद्र रोज की तरह सुबह करीब पांच बजे कुतुबनगर से पिसावां की ओर दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकला था। पिसावां-कुतुबनगर मार्ग पर पनहैया पुल के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिसावां पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। धीरेंद्र दो भाइयों में बड़ा था, जिसने हाल ही में होमगार्ड की परीक्षा पास की थी। इस दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।
0 टिप्पणियाँ