भारी बारिश के चलते सीतापुर प्रशासन का फैसला: 26 सितंबर 2026 को कक्षा 8 तक के छात्रों का अवकाश घोषित .

सीतापुर (संवाददाता):जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश और अतिवृष्टि के मद्देनजर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  डॉ. गोरखनाथ पटेल ने 26 सितंबर 2026 को जनपद के कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।

बीएसए द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह आदेश परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर समान रूप से लागू रहेगा।

हालांकि, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए है। विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी सामान्य कार्यदिवस की भांति स्कूल में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का नियमानुसार निर्वहन करेंगे। विभागीय अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ