वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण: सरस्वती विद्या मंदिर में गूंजा राष्ट्रीय चेतना का अमर स्वर.

अनिल मिश्रा

लहरपुर,सीतापुर(संवाददाता): राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को ‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सामूहिक वंदे मातरम् गायन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं और नागरिकों में खासा उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय प्रबंधक आशीष मल्होत्रा ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ व प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंदमठ’ भेंट कर किया। पूर्व विधायक ने कहा कि वंदे मातरम् भारत की राष्ट्रीय चेतना का अमर स्वर है, जो प्रत्येक नागरिक को मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, स्वाभिमान और अटूट राष्ट्रभक्ति का संदेश देता है।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्रनाथ प्रजापति, राजेश्वर रस्तोगी, निरंकार मल्होत्रा, वीरेंद्र पुरी, मनोज गुप्ता और धर्मेन्द्र पाण्डेय सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ